Chardham Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा 2026- रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जानिए अब तक कितने लाख भक्तों ने किए बाबा के दर्शन….


रुद्रप्रयाग. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) मार्ग पर बेहतर प्रबंधन की वजह से यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है. जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा की सतत मॉनिटरिंग और प्रभावी व्यवस्थाओं के चलते केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी संख्या के बावजूद यात्रा निरंतर सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है.

22 अप्रैल को मंदिर के कपाट खुलने के बाद से लेकर 5 मई तक 3,44,889 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. वहीं आज एक ही दिन में 17,357 श्रद्धालुओं का आगमन दर्ज किया गया, जो यात्रा प्रबंधन की दक्षता और व्यवस्थाओं की मजबूती को दर्शाता है. यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन की टीमें 24×7 तैनात हैं. यात्रा मार्ग के प्रत्येक प्रमुख पड़ाव पर पेयजल, चिकित्सा, ठहराव, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

विषम भौगोलिक परिस्थितियों और बदलते मौसम को देखते हुए संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए SDRF, DDRF, NDRF सहित सभी संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर कार्य कर रही हैं. इसके साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से यात्रा की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके. प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करना है. जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि यह पावन यात्रा सभी के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे.



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *