दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक


मौसम में सुधार के बाद दो दिन से स्थगित चारधाम यात्रा सोमवार को फिर शुरू कर दी गई। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने बताया कि मौसम की स्थिति में सुधार को देखते हुए यात्रा को पुनः सुचारू कर दिया गया है। इस संबंध में सभी संबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के आधार पर यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा स्थगित की गई थी। अब मौसम में सुधार के बाद यात्रा का संचालन दोबारा शुरू किया गया है।

आयुक्त ने बताया कि जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों की स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार यात्रा संचालन को लेकर आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। मार्ग अवरुद्ध होने, अत्यधिक बारिश या प्रतिकूल मौसम की स्थिति में जिलाधिकारी अपने स्तर से यात्रा को अस्थायी रूप से रोक सकते हैं।

प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्रियों से मौसम की जानकारी लेने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *